- कहानी संचय
- ज़िद्दी लड़की
- Package valid till 31-Mar-2027Buy Package
जंगल के लक्कडहारे की बेटी का स्वभाव कैसा था? शादी के बाद उसे कैसे भुगतान भुगतने पड़े?
लक्कडहारे की बेटी का स्वभाव बड़ा ही जिद्दी किस्म का था। शादी के बाद जब वो अपनी सन्तान को जन्म देती और वन की देवी उसे दंडित करने के लिए उसकी सन्तान को उठा कर ले जाती थी तब उसे अपने जिद्दी स्वभाव के कारण झूठ बोलने पर अन्त में उसे बहुत पछ्तावा हुआ और इसी झूठ के कारण उसे अपने पति से भी दुष्परिणाम भोगने पड़े।
जंगल में लक्कडहारे के पास कौन आया? उसने लक्कडहारे से क्या माँगा?
जंगल के लक्कडहारे के पास वन की देवी आई थी । लक्कडहारे की गरीबी को देखते हुए वन की देवी ने उससे उसकी बेटी माँगी, जिसका लालन- पालन वह स्वयं अच्छे से करना चाहती थी।
तेरह नम्बर की ताली खोलने पर उस लड़की के साथ क्या हुआ?
तेरह नम्बर की चाबी से तेरहवाँ दरवाज़ा खोलने पर उस कमरे की तेज़ रोशनी से उस लड़की की उंगली सुनहरी होकर चमकने लगी।






















































































